पुलिस कॉलोनी में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत: फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर के पुलिस कॉलोनी में एक महिला आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला कॉन्स्टेबल पूजा कुशवाहा का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

खिड़की से देखा तो लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार, पूजा कुशवाहा पुलिस कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर में अकेले रहती थीं। शनिवार रात करीब 8.30 बजे पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थीं। इसकी सूचना तुरंत आजाद चौक थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर एफएसएल टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका

एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। घटना के बाद पुलिस कॉलोनी में शोक का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

शिक्षक की हत्या कर आरोपी ने लगाई फांसी, इस बात की आशंका, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button