निर्माणाधीन मकान में दर्दनाक हादसा: 11 केवी लाइन की चपेट में आए युवक की मौत, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार दादर बस्ती निवासी टीकाराम यादव उम्र 28 वर्ष रोज की तरह सुबह काम पर निकला था। वह काशी नगर बुधवारी में दो मंजिला बन रहे मकान में काम कर रहा था। इसी दौरान वह निर्माणाधीन मकान में सरिया बिछाते समय ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया। सरिया के बिजली लाइन से टकराने के कारण टीकाराम को जोरदार झटका लगा और वह छत से नीचे गिर गया।

जिसके बाद उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार टीकाराम परिवार का कमाऊ सदस्य था और घर की जिम्मेदारियों को देखते हुए उसने अब तक शादी नहीं की थी। पिता भागीरथ यादव ने आरोप लगाया कि सुरक्षा उपायों की कमी के कारण यह हादसा हुआ है। वह परिवार का कमाऊ सदस्य था, और उसकी मौत से परिवार के सामने बड़ी आर्थिक चुनौती खड़ी हो गई है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरा, छठवीं के छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार ने खोया इकलौता बेटा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button