एनीकट में मिली युवक की लाश : 12 दिन पहले ही हुई थी शादी, पुलिस ने जताई इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एनीकट में 25 साल के युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या कर शव पानी में फेंका गया होगा। मामला देवरबीजा चौकी अंतर्गत खमरिया एनीकट का है।
जानकारी के अनुसार देवरबीजा चौकी के खमरिया एनीकट में 25 साल के युवक का शव गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे देखा गया। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। पुलिस मामले में हत्या कर शव को फेंके जाने का अनुमान लगा रही है। मृतक की पहचान ग्राम माटरा नंदनी निवासी तीला राम पिता पुरेंद्र साहू के रूप में की गई है। शव को पीएम कर परिजनों को सौंपा गया है। देवरबीजा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवरबीजा चौकी पुलिस को गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि ग्राम खमरिया एनीकट ने युवक का शव है। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची। जहां शव को बाहर लाने पर सिर पर चोट के गहरे निशान थे। एसडीओपी तिर्की ने बताया कि मृतक की शादी 10 से 12 दिन पहले ही हुई थी। बुधवार की रात को घर से निकला था। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। मृतक के मोबाइल डिटेल, अन्य जानकारी तलाशी जा रही है। पीएम रिपोर्ट बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन