रायपुर में एयरफोर्स अधिकारी ने की आत्महत्या: पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, एफआईआर दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। करीब एक माह की जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
फांसी पर लटका मिला था शव
जानकारी के अनुसार, 10-11 मार्च 2026 की दरम्यानी रात विधायक कॉलोनी स्थित आवास में विंग कमांडर विपुल यादव (39) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 11 मार्च की सुबह घरेलू सहायिका ने उन्हें कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।
पत्नी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
मामले में शव पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के पिता और अन्य परिजनों के बयान में सामने आया कि विंग कमांडर ने वर्ष 2014 में अर्जिता श्रीवास्तव से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही पत्नी द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
परिजनों ने पुलिस को एक सीडी भी सौंपी है, जिसमें आरोपी पत्नी द्वारा मृतक के साथ मारपीट करने और अपमानजनक व्यवहार के दृश्य व संदेश होने का दावा किया गया है। आरोप है कि पत्नी द्वारा बार-बार पैसों की मांग कर दबाव बनाया जाता था, यहां तक कि बेंगलुरु में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 50 लाख रुपये तक दिलवाए गए।
आत्महत्या से पहले कॉल, नहीं मिला जवाब
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आत्महत्या से पहले मृतक ने अपनी पत्नी को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया। जांच के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
सेवानिवृत्त विंग कमांडर एमबी ओझा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई, दिया गया गॉड ऑफ ऑनर











