थाने में ASI की गुंडागर्दी! फरियादी को जड़े 20 थप्पड़, CCTV वीडियो वायरल; आरोपी सस्पेंड, FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ थाने के भीतर ही ASI ने मारपीट कर दी। आरोप है कि एएसआई ने फरियादी को 15-20 थप्पड़ जड़ दिए, जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। मामला बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना का है।

पुराने केस की जानकारी लेने पहुंचा था पीड़ित

जानकारी के अनुसार, बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाना रतनपुर पहुंचे थे। दोपहर करीब 2.30 बजे उनकी मुलाकात ASI दिनेश तिवारी से हुई। विनोद ने अपने केस की स्थिति पूछते हुए जांच रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने का आग्रह किया, जिस पर ASI भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि एएसआई ने थप्पड़ों की बौछार कर दी और धमकी देते हुए कहा, “बड़ा नेता बनता है, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा।” घटना के दौरान थाने में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। मारपीट के बाद विनोद जायसवाल को कान में सुनाई देने में दिक्कत और सिरदर्द की शिकायत हुई है। पीड़ित ने एएसआई पर जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है।

SSP ने ASI को किया निलंबित, जांच के आदेश

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी व ट्रेनी आईपीएस अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से एएसआई दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पीड़ित की शिकायत पर आरोपी एएसआई के खिलाफ उसी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इधर, मारपीट का CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री का रिश्तेदार

बताया जा रहा है कि पीड़ित विनोद जायसवाल स्थानीय राजनीति से जुड़ा हुआ है और खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवतियों की गुंडागर्दी आई सामने, बाइक सवार युवकों को रोककर करने लगी ये काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button