ब्रेकिंग: अभनपुर-राजिम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से नाबालिग बाइक सवार की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर-राजिम मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय नाबालिग बालक बाइक लेकर मुख्य मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान अभनपुर से राजिम की ओर जा रहे एक ट्रक के पीछे चलते समय वह अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और गंभीर चोट लगने से बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुची और ट्रक को जप्त कर लिया साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार ट्रक के पीछे चल रहा था और संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

डिवाइडर निर्माण की

इस हादसे ने एक बार फिर अभनपुर से कठिया मोड़ तक डिवाइडर निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग को तेज कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, लेकिन डिवाइडर नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार प्रशासन से डिवाइडर निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

वहीं, इस घटना ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर इतनी कम उम्र का बालक मुख्य सड़क पर बाइक कैसे चला रहा था। यातायात नियमों की अनदेखी और अभिभावकों की लापरवाही भी ऐसे हादसों की बड़ी वजह बन रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मार्ग पर डिवाइडर निर्माण कराने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंगः हाइवा-ट्रक की भीषण टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत, जेसीबी से निकाला गया शव, 2 किमी दूर तक गूंजा धमाका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button