शादी का झांसा देकर नाबालिग से शोषण: आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि गौद निवासी सुनील कुमार कश्यप (21 वर्ष) से उसकी जान-पहचान थी। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ भगा लिया और शादी का झांसा देकर डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण किया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और घेराबंदी कर आरोपी को गौद गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX











