ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक पाइप फटने से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ट्रैक्टर-ट्रॉली का हाइड्रोलिक पाइप फटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक व मालिक मौके से फरार हो गया और सबूत छुपाने के लिए ट्रैक्टर तक बदल दिया। घटना के बाद ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम अम्बेटिकरा प्रेमनगर निवासी सहेसराम मांझी (33 वर्ष) की 29 अप्रैल की सुबह मांड नदी खम्हार रोड के पास ट्रैक्टर धोने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की ट्रॉली को हाइड्रोलिक के जरिए ऊपर उठाया गया था और सहेसराम नीचे सफाई कर रहा था। इसी दौरान हाइड्रोलिक पाइप फटने से ट्रॉली अचानक नीचे गिर गई, जिससे सहेसराम के सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
घटना की सूचना मृतक के भाई कमल सिंह मांझी ने थाने में दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस के पहुंचते तक मृतक के शव को कपड़े से ढक दिया गया था और घटना में शामिल लाल रंग के ट्रैक्टर की जगह हरे रंग का दूसरा ट्रैक्टर खड़ा कर दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में मर्ग जांच शुरू की और परिजनों व गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी चालक फुलजेंस मिंज ने सबूत छुपाने के लिए ट्रैक्टर को बदल दिया था।
चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से मौत होने और साक्ष्य छुपाने के तहत धारा 106(1) एवं 238 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX
यह खबर भी जरुर पढ़े
करंट की चपेट में आने से हाइवा चालक की मौत, मुरुम घाट पर चल रहा था काम











