गरियाबंद में सीएमओ कक्ष बना अखाड़ा! वेतन विवाद पर अकाउंटेंट और सब इंजीनियर में मारपीट, CCTV वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के देवभोग नगर पंचायत में वेतन भुगतान को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के भीतर जमकर बवाल हो गया। सीएमओ कक्ष में अकाउंटेंट और सब इंजीनियर के बीच हुई मारपीट हुई। जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद कर्मचारी यूनियन में भारी आक्रोश है और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

बाहरी व्यक्ति पर मारपीट का आरोप

जानकारी के मुताबिक वेतन भुगतान में देरी को लेकर नाराज सब इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक ने नगर पंचायत के अकाउंटेंट संदीप चंद्राकर को सीएमओ कक्ष में बुलाया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि इंजीनियर के साथ आए तीन बाहरी सहयोगियों ने अकाउंटेंट के साथ मारपीट शुरू कर दी। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में अकाउंटेंट के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद आरोपी बताए जा रहे तीनों लोग कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष देवभोग थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जांच में जुटी पुलिस

नगर पंचायत के सीएमओ दुष्यंत कुमार ने भी थाने पहुंचकर बयान दिया है। उन्होंने कार्यालय के भीतर बाहरी लोगों द्वारा मारपीट को गंभीर और अनुचित बताया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएंगी।

कर्मचारी यूनियन ने जताया आक्रोश, कार्रवाई की मांग

इधर घटना को लेकर कर्मचारी यूनियन में भारी नाराजगी है। यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में देवभोग थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। नगर पंचायत कर्मचारियों ने भी निकाय कार्यालय में इस तरह की घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बाहरी हस्तक्षेप रोकने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर में पंचायत सचिव से मारपीट: सचिव संघ में भारी आक्रोश, सरपंच पति पर FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button