गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य: वीडियो वायरल होते ही भड़के ग्रामीण, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक पर बेजुबान गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम कोर्रा में देर रात आरोपी युवक गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। विभिन्न हिंदू संगठनों और सामाजिक समूहों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कुछ समय के लिए गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी।

भखारा पुलिस ने सरपंच और ग्रामीणों की शिकायत तथा वीडियो साक्ष्यों के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू उर्फ वेदप्रकाश गनीर (38) निवासी कोर्रा को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) तथा संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर स्टेशन पर फंसे युवक से हैवानियत: मदद का झांसा देकर किया अननेचुरल सेक्स, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button