खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 12 से 16 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल

हॉकी, एथलेटिक्स व तीरंदाजी अकादमी की रिक्त सीटों पर 18-19 मई को 

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्व.बी.आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में संचालित आवासीय बालक-बालिका हॉकी, एथलेटिक्स तथा तीरंदाजी अकादमी में खिलाड़ियों हेतु हॉकी में 80 सीट, एथलेटिक्स में 30 एवं तीरंदाजी में 30 सीट स्वीकृत है। आकादमी में वीड-आऊट किया जाना प्रस्तावित है। ऐसी स्थिति में अकादमी में खिलाड़ियों का सीट रिक्त होगा।

आवासीय बालक-बालिका हॉकी, एथलेटिक्स तथा तीरंदाजी अकादमी में रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु दो दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन 18 एवं 19 मई 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। अकादमी संचालन नियमानुसार 13 से 17 वर्ष के खिलाड़ियों को अकादमी में प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है। वर्तमान में जूनियर एवं सीनियर स्तर के खिलाड़ी अकादमी में उपलब्ध है, जबकि सब-जूनियर स्तर के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जाना है।

सबजूनिययर स्तर के खिलाड़ियों को प्रवेश देने के लिए 13 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को प्रवेश देने पर उन्हें समुचित प्रशिक्षण देने में अत्यधिक परेशानियॉ होंगी अतः न्यूनतम आयु सीमा में शिथिलता प्रदान करते हुए 12 से 16 वर्ष के बालक-बालिका खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल के आयोजन की स्वीकृति का लेख किया गया है।

चयन ट्रायल दो दिवसीय होगा, जिसमें खिलाड़ियों को आवागमन हेतु कोई राशि प्रदाय नहीं किया जाएगा एवं न ही कोई आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों को केवल दोपहर में एक समय भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण कक्ष क्रमांक 09, संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद में कार्यालयीन समय में संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

15 वर्षीय अंजलि बनीं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता, कक्षा में लिया गया एक साधारण फैसला बना सफलता की नींव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button