पेट्रोल डीजल के लिए लंबी लाइने: रायपुर कलेक्टर ने ऑयल कंपनियों एवं डीलर्स की ली बैठक, कहा-आम जनता को न हो तकलीफ
डिपो से पंप को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति का समय बढ़ाया गया, शहर में टैंकर की आवाजाही होगी 24 घण्टे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ऑयल कंपनियों के संचालकों और डीलर्स की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखें कि आम जनता को परेशानी न हो, पेट्रोल पंप से उन्हें नियमित रूप से डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति होती रहे। ऑयल कंपनी की डिपो अपने डीलर्स को बिना विलंब के पेट्रोल-डीजल की सप्लाई करें। साथ ही डिपो द्वारा जो अब तक पेट्रोल-डीजल सप्लाई का समय सुबह 7 से दोपहर 3 तक था उसे स्थिति सामान्य होते तक समय बढ़ाया जाए।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने शहर के अंदर ईंधन के टैंकर को 24 घण्टे आवाजाही करने के भी निर्देश दिए। ताकि किसी भी पेट्रोल पंप में ईंधन की कमी न हो और स्टॉक रहे। साथ ही पेट्रोल पंप अधिकतम समय तक खोला जाए ताकि आम जनता को पेट्रोल-डीजल लेने में सुविधा हों। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में आमजनता को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में गड़बड़ी न हो एवं कालाबाजारी की शिकायत न हो, ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल के पर्याप्त स्टॉक हैं आम जनता पैनिक न हों, और आवशकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीदी करें, पैनिक-बाईंग न करें, अफवाहों पर ध्यान न दें। कालाबाजारी की सूचना मिलने पर कलेक्टर कॉल सेंटर के नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर सूचित करें।

प्रदेश एवं जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगट ने अपील की है कि आम जनता परेशान न हों, अफवाहों पर ध्यान न दें। पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है, जितनी आवश्यकता है उतनी ही पेट्रोल-डीजल की खरीदी करें, और सहयोग करें। बैठक में खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा एवं सभी ऑयल कंपनी के अधिकारी एवं डीलर्स उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
मुख्यमंत्री की अपील का असर: रायपुर कलेक्टर-सीईओ कार पूलिंग कर पहुंचे सुशासन शिविर में











