मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित, इस तारीख तक करे आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत धमतरी जिले के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को द्वारिका, सोमनाथ और नागेश्वर मंदिर की तीर्थयात्रा का अवसर मिलेगा। यह यात्रा 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक पात्र वरिष्ठजन 24 जुलाई तक आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने संबंधित जनपद पंचायत या नगरीय निकाय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

 उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि धमतरी जिले के 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठजन, ग्रामीण क्षेत्र के तहत आने वाले जनपद पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के नगरनिगम, नगरपालिक और नगर पंचायत से निर्धारित आवेदन प्राप्त कर आवेदन में चाहे गए आवश्यक दस्तावेज जैसे वर्तमान चिकित्सकीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि पूरी कर 24 जुलाई तक आवेदन संबंधित जनपद पंचायत और नगरीय निकायों में प्रस्तुत कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का किया शुभारंभ, अब इन्हे भी मिल सकेगा योजना का लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button