“टेट मुक्ति रैली” को सफल बनाने के लिए संयुक्त शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक संपन्न, शिक्षकों से शामिल होने की अपील

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षक संवर्ग के सेवा सुरक्षा सहित पांच सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा 25 अगस्त को राज्य के सभी जिला मुख्यालय में टेट मुक्ति रैली निकालकर राज्य सरकार के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जिसको सफल बनाने के लिए तैयारियों के संबंध में मोर्चा के प्रमुख घटक संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की प्रांतीय वर्चुअल बैठक 23 अगस्त को प्रांताध्यक्ष केदार जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें जिलावार तैयारीयो की समीक्षा किया गया। मांग के संबंध में स्पष्ट बताया गया की टेट मुक्ति रैली शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर है। जिसमें सेवारत शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त करना, पूर्व सेवा गणना कर पुरानी पेंशन सहित सभी लाभ, केंद्रीय वेतनमान लागू कर वेतन विसंगति दूर करना, विभागीय बीएड ब्रिज कोर्स कराना, विसंगति युक्त राजपत्र 2026 को निरस्त करना।

सभी जिला ने तैयारी के संबंध में जानकारी दी जिससे स्पष्ट हुआ कि रैली को लेकर शिक्षकों में भारी उत्साह है। अन्याय का प्रतिकार करने के लिए शिक्षक सहर्ष रैली में शामिल होने का मन बना चुके हैं। निश्चित ही 25 की रैली बड़ी और सफल होगी, जिसका दूरगामी परिणाम रहेगा। उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला ने रैली के लिए शिक्षक मोर्चा से संबंधित जानकारी दी।

रैली को सफल बनाने अपील 

प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने प्रदेश से लेकर विकासखंड के सभी पदाधिकारीयो को अपनी जिम्मेदारी और भूमिका का निर्वहन करने और तन्मयता के साथ रैली को सफल बनाने में पुरी ताकत लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की अन्याय के आगे शिक्षक झुकने वाले नहीं है हमें अपना हक और अधिकार प्राप्त करना है। यदि सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो निश्चित ही आने वाले समय में आंदोलन और तेज होगा।

आज के बैठक में प्रांताध्यक्ष केदार जैन सहित पदाधिकारी ओम प्रकाश बघेल, श्रीमती ममता खालसा, गिरजा शंकर शुक्ला, माया सिंह, ताराचंद जायसवाल, सुभाष शर्मा, अमित दुबे, गोपेश साहू, मोहन लहरी, विनोद गुप्ता, सचिन त्रिपाठी, संतोष टांडे, राजकमल पटेल, कमल वैष्णव, धनुक वर्मा, प्रदीप साहू, विजय धृतलहरे, श्यामाचरण डनसेना, बसंत जायसवाल, रामदास गंधर्व, नित्यानंद यादव, विकास सिंह,अमित महोबे, कौशल नेताम सहित बड़ी संख्या में संघ पदाधिकारी शामिल थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने किया कार्यकारिणी विस्तार, कमल वैष्णव और धनुक वर्मा बने जिलाध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button