कमरे में फंदे पर झूलती मिली युवती की लाश, गांव में पसरा मातम, खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 20 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती की लाश घर के कमरे में पंखे पर दुपट्टे के फंदे पर झूलता हुआ मिला। परिजन जब काम से घर लौटे, तो बेटी का शव देख उनके होश उड़ गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोहर्सी निवासी संजना साहू (20 वर्ष) बीती रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह करीब 6 बजे परिजन उसे चाय-नाश्ता बनाने की बात कहकर रोजाना की तरह खेत काम के लिए निकल गए थे। करीब सुबह 9.15 बजे जब परिवार के लोग वापस घर लौटे तो कमरे का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
संजना की लाश कमरे के भीतर पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूल रही थी। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या के बताया जा रहा है, हालांकि इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। युवती ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, इसे लेकर हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











