दिनदहाड़े किराना दुकान में लूट, महिला के गले से सोने की माला लेकर फरार; सिगरेट लेने के बहाने आया था युवक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दिनदहाड़े किराने की दुकान में लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार एक अज्ञात युवक ने किराना दुकान में पहुंचकर महिला दुकानदार के गले से सोने की माला झपट ली और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लारीपारा छेरकाबांधा निवासी राम प्यारी साहू गांव में किराना दुकान संचालित करती हैं। दुकान में खाद्य सामग्री और सब्जियां भी बेची जाती हैं। घटना 27 मई 2026 की दोपहर करीब 2.10 बजे की है। बताया गया कि राम प्यारी साहू दुकान में बैठी थीं, तभी करीब 30 से 35 वर्ष का एक युवक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। युवक ने चेहरे पर बंदन रंग का गमछा बांध रखा था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई।

सिगरेट लेने के बहाने आया था युवक

आरोपी ने दुकान में पहुंचकर सिगरेट और माचिस मांगी। महिला द्वारा सामान देने के बाद उसने 10 रुपये दिए। जैसे ही महिला ने बाकी 4 रुपये वापस काउंटर में रखने के लिए हाथ बढ़ाया, आरोपी ने अचानक उनके गले में पहनी सोने की माला झपट ली। वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पाती उससे पहले आरोपी बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया।

माला खींचने के दौरान उसका कुछ हिस्सा महिला के गले में ही टूटकर रह गया, जबकि आरोपी करीब 6 मासा सोने की माला लेकर भाग निकला। महिला के अनुसार झपटी गई माला की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 304-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और बाइक की जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दिनदहाड़े चाकूबाजी कर लूटपाट, फिर शराब दुकान में कर रहे थे पार्टी; नवापारा पुलिस ने दबोचे 3 बदमाश, एक नाबालिग शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button