ब्रेकिंग: नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल तत्काल प्रभाव से निलंबित, SP ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिंह द्वारा जारी आदेश में थाना प्रभारी पर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

देर रात क्राइम टीम की दबिश, खुली पोल

सूत्रों के मुताबिक गोबरा नवापारा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब, गांजा और सट्टा कारोबार की शिकायतें लगातार पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच रही थीं। शिकायतों के आधार पर 29 मई की रात रायपुर ग्रामीण एसीसीयू (क्राइम टीम) ने नवापारा में लल्ला सोनवानी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की, जहाँ शराब बेचते हुए पाया गया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध शराब बिक्री की पुष्टि होने के बाद थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी घटनास्थल पहुंचे। लेकिन इसी दौरान क्राइम टीम ने थाना प्रभारी को आरोपी लल्ला सोनवानी के साथ अलग ले जाकर बातचीत करते देखा। इस घटनाक्रम को वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और उनके आचरण को संदिग्ध माना।

SP का बड़ा एक्शन, तत्काल निलंबन

पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण ) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि थाना प्रभारी को पूर्व में भी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का प्रभावी पालन नहीं हुआ। वहीं छापे की कार्रवाई के दौरान उनका व्यवहार भी संदेहास्पद पाया गया। इन परिस्थितियों को देखते हुए निरीक्षक दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) से संबद्ध (लाइन अटैच) कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा बिजली कार्यालय में सेंधमारी: खिड़की तोड़कर घुसे चोर, लाखों के विद्युत उपकरण पार, कॉपर वायर से लेकर फ्यूज सेट तक ले उड़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button