जतमई में दिखा हिरणों का विशाल झुंड, जंगल की खूबसूरती में चार चांद, देखिए VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के पांडुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत जतमई के घने जंगलों में उस समय अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब एक साथ हिरनों का झुंड खुले वन क्षेत्र में विचरण करता दिखाई दिया। हिरनों को कुलांचे भरते और समूह में दौड़ते देख वहां मौजूद लोगों की नजरें ठहर गईं। कई लोगों ने इस खूबसूरत पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।
जंगल के बीचों-बीच बेफिक्र होकर घूमते हिरनों का यह दृश्य क्षेत्र में वन्यजीवों के सुरक्षित और अनुकूल वातावरण का संकेत माना जा रहा है। आमतौर पर बेहद सतर्क रहने वाले हिरनों का इस तरह समूह में दिखाई देना वन क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता को भी दर्शाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जतमई क्षेत्र में इस तरह हिरनों का झुंड बहुत कम देखने को मिलता है। ऐसे में यह नजारा प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं रहा। लोगों ने वन विभाग से वन्यजीव संरक्षण के लिए सतत निगरानी बनाए रखने की मांग भी की है, ताकि इन बेजुबान वन्य प्राणियों का प्राकृतिक आवास सुरक्षित रह सके।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद











