मानिकचौरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ग्राम मानिकचौरी के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी निवासी विजेंद्र भार्गव (30) किसी निजी कार्य से मानिकचौरी गया हुआ था। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोट लगने के कारण विजेंद्र भार्गव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार ग्राम रैलहा निवासी पारस सोल्डे गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, बस में फंसा शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button