मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत अल्प प्रगति वाले 24 निर्माण कार्यों को किया गया निरस्त, वसूल की जाएगी 02 करोड़ से अधिक की राशि

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :– मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना सत्र 2023-24 अंतर्गत अल्प प्रगति वाले कुल 24 निर्माण कार्याें को निरस्त कर दिया गया है। संबंधित निविदाकारों को निर्देश दिया गया है कि उक्त कार्याें के लिए प्राप्त भुगतान राशि 07 दिवस के भीतर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के खाते में अनिवार्य रूप से जमा कर उसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित निविदाकारों के विरूद्ध वैधानिक वसूली एवं आवश्यकतानुसार प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त लोकेश पटेल ने बताया कि इनमें महासमुंद के मेसर्स सुनील कंस्ट्रक्शन से 03 कार्यों के लिए 32 लाख 82 हजार रुपये, आर.एस.एस. नगर कोरबा के अजय कुमार राठौर से 13 कार्याें के लिए 01 करोड़ 69 लाख 06 हजार रूपये और कोरबा के मेसर्स जयनारायण यादव से 08 कार्याें के लिए 86 लाख 19 हजार रूपये की राशि वसूल की जाएगी। इस प्रकार कुल 2 करोड़ 88 लाख 07 हजार रूपये की राशि वसूल की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button