बिना चालक के लुढ़कने लगा ट्रेलर, रोकने दौड़ा चालक का पैर फिसला, पहियों के नीचे दबकर दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दिहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेलर चालक की पहियों के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक ने जैसे ही ट्रेलर खड़ा कर केबिन से नीचे कदम रखा, वाहन अचानक आगे की ओर लुढ़कने लगा। संभावित हादसे को टालने के लिए चालक दौड़कर दोबारा केबिन में चढ़ने लगा, लेकिन पैर फिसलने से वह सीधे ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया। घटना कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी संतोष कुमार खैरवार (47) ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एडब्ल्यू 2243 से मानिकपुर खदान से कोयला लेकर बालको प्लांट पहुंचा था। दोपहर करीब एक बजे रिस्दा स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के पास उसने ट्रेलर रोका और केबिन से नीचे उतरा। इसी दौरान ट्रेलर अचानक बिना चालक के आगे बढ़ने लगा।
हादसा रोकने की कोशिश में मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर को लुढ़कता देख संतोष कुमार बिना समय गंवाए उसे रोकने के लिए दौड़ा। उसने चलते वाहन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन जल्दबाजी में उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और ट्रेलर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेलर के अचानक आगे बढ़ने के पीछे ब्रेक नहीं लगना या तकनीकी खराबी भी कारण हो सकती है। वहीं सड़क पर फिसलन की भी आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: यात्री बस ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत, भेजा हुआ बाहर; दो लोग घायल










