भाई पर तीर-कमान से किया जानलेवा हमला, पीठ चीरकर आंत तक पहुंचा तीर; बचाने पहुंचे जीजा पर भी हमला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  गरियाबंद जिले में सगे भाई ने अपने ही भाई पर तीर-कमान से जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि तीर पीठ को चीरते हुए शरीर के भीतर गहराई तक घुस गया और आंत तक पहुंच गया। बीच-बचाव करने पहुंचे घायल के जीजा को भी आरोपी ने तीर मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम गुमरापदर में कमार भुंजिया जनजाति के गन सिंह कमार पर उनके सगे भाई रज्जो कमार ने तीर-कमान से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने बेहद करीब से तीर चलाया, जो पीठ में धंसते हुए शरीर के अंदर तक पहुंच गया।

बीच-बचाव करने पहुंचे जीजा पर भी हमला

हमले के दौरान जब घायल के जीजा बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तीर चला दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल गन सिंह कमार को पहले 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल रायपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। जीजा का भी उपचार किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के पूछताछ और आरोपी के गिरफ्तार के बाद ही मामले की खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद आरोपी रज्जो कमार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मछली कारोबारी की हत्या का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button