राजिम ब्रेकिंग: तालाब में तैरता मिला युवक का शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तालाब में एक युवक का शव तैरते हुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुलेश्वर साहू किसी कार्य से नवाडीह तालाब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर तालाब के पानी में तैरते हुए एक युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान थानू साहू पिता मुन्ना साहू (28 वर्ष) निवासी नवाडीह राजिम के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर राजिम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











