पूजा-पाठ के बहाने महिला से अश्लील हरकत, ताबीज पहनाने के बहाने कमरे में अकेला बुलाया, आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अपराधों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धमतरी जिले में पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर महिला की मर्यादा भंग करने और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने पूजा-पाठ कराने और ताबीज पहनाने का झांसा देकर उसे एक कमरे में अकेला बुलाया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ अशोभनीय और अश्लील हरकत करते हुए उसकी मर्यादा भंग करने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 83/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर (30 वर्ष) निवासी ग्राम देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई है।

धमतरी पुलिस ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं से जुड़े अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

करोड़ों का लालच देकर तीन की बलि! तंत्र-मंत्र अनुष्ठान के बाद 3 व्यापारी की संदिग्ध मौत, तांत्रिक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button