लिफ्ट देना पड़ा महंगा… सुनसान जगह में लूट के बाद युवक की हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दिहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिफ्ट देने पर एक युवक की लूट के बाद हत्या कर दी गई। दो नाबालिगों ने सुनसान इलाके में पहले पीड़ित से लूटपाट की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खोखरा निवासी राजेश सूर्यवंशी चौकीदारी का काम करता था। रविवार रात 10 बजे कचहरी चौक के पास दो नाबालिग बालकों ने राजेश से लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते उसने ने दोनों नाबालिगों को बाइक पर बैठा लिया। होंडा शोरूम के समीप सुनसान स्थान पर पहुंचते ही दोनों ने लूटपाट की नीयत से उस पर चाकू से लगातार कई वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी उसका पर्स और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए।

चीख सुनकर पहुंचे लोग

गंभीर रूप से घायल राजेश ने मदद के लिए शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे। कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता एवं साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

दोनों नाबालिग गिरफ्तार

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर महज कुछ घंटों के भीतर दोनों नाबालिगों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में ले लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों बालकों ने लूटपाट की नीयत से वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दिनदहाड़े चाकूबाजी कर लूटपाट, फिर शराब दुकान में कर रहे थे पार्टी; नवापारा पुलिस ने दबोचे 3 बदमाश, एक नाबालिग शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button