किराए के कमरे में फांसी पर लटका मिला छात्रा का शव, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक छात्रा का शव किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि छात्रा किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच के दौरान कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मामला सूरजपुर जिले के चंद्रपुर थाना का है।
प्रेमनगर की रहने वाली थी छात्रा
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका मूल रूप से प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली थी और चंद्रपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।
पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने सुसाइड नोट में कुछ महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया है। नोट में प्रेम संबंधों का जिक्र होने की बात सामने आई है, लेकिन उसने अपनी मौत के लिए स्पष्ट रूप से किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।
फिलहाल आत्महत्या के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
दसवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस











