सुख नदी में चल रहा था रेत का अवैध खनन, दो चैन माउंटेन जब्त

नागंझर में अवैध उत्खनन, परिवहन और डंपिंग की सूचना पर खनिज विभाग की कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा 

छुरा। विकासखंड छुरा के अंतिम छोर पर ग्राम पंचायत सोरिद के आश्रित ग्राम नागंझर में सुख नदी से अवैध रूप से रेत खनन किए जाने का मामला सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से नदी में रेत उत्खनन के साथ उसके परिवहन और अवैध डंपिंग का कारोबार चलने की सूचना विभाग को मिली थी। सूचना के बाद खनिज विभाग, राजस्व विभाग गरियाबंद और फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने रेत खनन में इस्तेमाल की जा रही दो चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर अपने कब्जे में लिया। सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आरंग और भिलाई क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा सुख नदी में रेत खनन का कारोबार संचालित किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, संबंधित लोगों की भूमिका को लेकर विभागीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

स्थानीय स्तर पर नदी से लगातार रेत निकाले जाने और उसके डंपिंग किए जाने की सूचना के बाद विभाग हरकत में आया। मौके पर पहुंची टीम ने मशीनों को जब्त किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। खबर लिखे जाने तक विभागीय कार्रवाई जारी थी।

खनिज अधिकारी अर्चना ठाकुर ने बताया, “हमने पहले भी क्षेत्र में कार्रवाई की है। आज जैसे ही सूचना मिली, मौके पर पहुंचकर दो चैन माउंटेन को अपने कब्जे में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button