जंगल में मिला ग्रामीण का कंकाल, 11 दिनों से था लापता, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा:– छुरा इलाके में 11 दिनों से लापता ग्रामीण का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। मामला गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र का है।

7 अगस्त से था लापता

जानकारी के अनुसार छुरा क्षेत्र के ग्राम पलेमा के तेलीबटार जंगल में 11 दिन से लापता 53 वर्षीय भक्तूराम जगत का कंकाल मिला है। बताया जा रहा है कि 7 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे फुटू लाने निकला था, लेकिन वापिस नहीं लौटा। भक्तूराम के घर नहीं लौटने के बाद शुरुआत में परिजनों को ज्यादा चिंता नहीं हुई, क्योंकि वे पहले भी कई बार जंगल चले जाते थे और कभी-कभी एक-दो दिनों बाद वापस लौटते थे। लेकिन जब कई दिन बीत गए और उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने ग्रामीणों को जानकारी दी।

16 अगस्त से ग्रामीणों ने जंगल में उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच तेलीबटार जंगल में मानव कंकाल दिखाई दिया। मौके पर मिले कपड़े, साइकिल, कुल्हाड़ी और चप्पल के आधार पर परिजनों ने कंकाल की पहचान भक्तूराम जगत के रूप में की।

जंगली जानवर के हमले की आशंका

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक तौर पर घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक जांच के लिए अवशेष रायपुर भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि भक्तूराम की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

भक्तूराम जगत
भक्तूराम जगत

भक्तूराम 7 अगस्त को जंगल गए और 11 दिन बाद उनका कंकाल मिला। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतने दिनों तक जंगल में उनकी मौजूदगी का पता क्यों नहीं चल सका? क्या उनकी मौत जंगली जानवर के हमले से हुई या इसके पीछे कोई अन्य परिस्थिति थी? फिलहाल पुलिस जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट पर सभी की नजर है। रिपोर्ट आने के बाद ही रहस्यमय मौत की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा में एक ही दिन दो युवकों ने की आत्महत्या, बंद आंगनबाड़ी परिसर और जंगल में मिली लाशें, गांवों में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button