रक्षाबंधन मनाकर ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बच्चा सुरक्षित
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान तोड़ा दम
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर ससुराल से घर लौट रहे 25 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में युवक की पत्नी और उनका एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित हैं। त्योहार की खुशियां मनाकर घर लौट रहा परिवार हादसे के बाद मातम में बदल गया। घटना दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, नेवई भाठा निवासी योगेश यादव (25), पिता पुसऊ राम अपनी पत्नी संगीता यादव और एक वर्षीय बच्चे के साथ रक्षाबंधन मनाने माहूद स्थित ससुराल गया था। त्योहार के बाद तीनों वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जंजगिरी रोड पर शैलदेवी महाविद्यालय अंडा के आगे उनकी बाइक जंजगिरी की तरफ से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 07 AR 4898 से टक्कर हो गई। इस हादसे में योगेश को सर पर गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल योगेश को तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है।
तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप
आरोप है कि हादसे में शामिल वाहन क्रमांक CG 07 AR 4898 का चालक नितेश कुर्रे तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस हादसे में चालक को भी चोटें आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
पत्नी और एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित

हादसे में योगेश की पत्नी संगीता और उनका एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित बताए गए हैं। योगेश की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। रक्षाबंधन की खुशियां देखते ही देखते गम में बदल गईं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
अंडा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 90/2026 दर्ज किया है। मामले में BNS की धारा 281, 125(A), 106(1) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस वाहन चालक की भूमिका और हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











