ब्रेकिंग: नवापारा–कुरूद मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला
त्योहार की खुशियां मातम में बदली

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रक्षाबंधन पर्व के दिन एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी का है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह नारी गांव में रेत से भरा ट्रैक्टर गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में एक मासूम आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद भड़का ग्रामीणों का आक्रोश

मासूम की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नारी बस स्टैंड के पास एकत्रित हो गए और चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक के साथ भी ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नारी गांव में रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार से ग्रामीण पहले से ही नाराज थे, जिसके कारण लोग उग्र हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं राखी के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
ब्रेकिंगः नवापारा-मगरलोड मार्ग पर ट्रक और हाइवा की भीषण टक्कर, ट्रक चालक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे











