सेक्स के लिए मना करने पर प्रेमिका की हत्या, सेक्स पावर की गोली खाने के बाद दोबारा संबंध बनाने पर विवाद; आरोपी गिरफ्तार प्रेमी, दोस्त फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– होटल में बॉयफ्रेंड के साथ ठहरी एक युवती की सेक्स के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने युवती को होटल में बुलाकर जबरन संबंध बनाए। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। मारपीट में युवती के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी फरार बताया जा रहा है।
रक्षाबंधन पर गुरुग्राम से घर लौट रही थी युवती
पुलिस के अनुसार, मृतका नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी और गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करती थी। रक्षाबंधन के अवसर पर वह घर लौट रही थी। इसी दौरान उसकी बॉयफ्रेंड राहुल से बातचीत हुई। पुलिस जांच के मुताबिक, राहुल ने कथित तौर पर अपने जन्मदिन के बहाने युवती को होटल बुलाया था। दोनों ने साथ में होटल में रात गुजारने का फैसला किया। शिकोहाबाद पहुंचने के बाद युवती कुछ समय के लिए अपनी सहेली के घर भी रुकी। इसी दौरान बॉयफ्रेंड का फोन आने पर वह उसके साथ चली गई।
दोबारा संबंध बनाने पर विवाद
आरोप है कि होटल में राहुल ने यौनवर्धक (सेक्स पावर) दवा खाई और युवती के साथ संबंध बनाए। इस दौरान युवती के प्राइवेट पार्ट में ब्लीडिंग होने लगी। इसके बावजूद रात करीब ढाई बजे आरोपी दोबारा संबंध बनाने की बात कहने लगा। युवती ने विरोध किया तो आरोपी बौखला गया और उसका सिर पकड़कर दीवार पर दे मारा।
सिर में गंभीर चोट लगने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर राहुल अपने दोस्त अभिषेक के साथ उसे बाइक से अस्पताल लेकर निकला, लेकिन रास्ते में ही पुलिस की नजर उन पर पड़ गई।
पुलिस के मुताबिक, राहुल बाइक चला रहा था और उसका दोस्त अभिषेक पीछे बैठा था। युवती बीच में बैठी थी। अस्पताल ले जाते समय युवती के पैरों से खून बह रहा था और उसके कपड़े भी खून से सने हुए थे। रात करीब 3 बजे दोनों हाईवे किनारे स्थित अस्पताल पहुंचे। वहां युवती की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को हुआ शक, अस्पताल तक किया पीछा
बताया गया कि रात में गश्त कर रही पुलिस ने बाइक पर राहुल और अभिषेक को युवती के साथ जाते हुए देखा। युवती की हालत देखकर पुलिस को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया। जैसे ही दोनों अस्पताल पहुंचे, पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अभिषेक मौके से फरार हो गया, जबकि राहुल को पुलिस ने पकड़ लिया। फरार अभिषेक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आरोपी से पूछताछ और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











