राजिम अस्थि विसर्जन करने आए एक्टिवा सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक की मौत, दो गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे स्कूटी पर सवार तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी हरिश्चंद्र वासुदेव और उनके साथ 2 परिजन राजिम आए हुए थे, जहां अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक्टिवा से रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अभनपुर-रायपुर मुख्य मार्ग पर मोहन ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से तीनों सड़क से दूर जा गिरे। इस घटना में हरिश्चंद्र वासुदेव की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े लोगों को देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल मदद पहुंचाई और घटना की सूचना पुलिस को दी।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद अभनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। अभनपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा सकते हैं, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस हादसे के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल हादसे में मृतक हरिश्चंद्र वासुदेव के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है, जबकि दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस की जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर ब्रेकिंग: चौक पर मिला युवक का शव, पास ही खड़ी मिली बाइक; जांच में जुटी पुलिस











