तीज महोत्सव और सम्मान समारोह में विधायक रोहित साहू ने ग्राम सेम्हरतरा को दी 22.40 लाख के विकास कार्यों की सौगात
निजग्राम पिपरछेड़ी में भी तीज महोत्सव में हुए शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र के ग्राम सेम्हरतरा में हरियाली तीज के अवसर पर तीज महोत्सव ,सम्मान समारोह तथा भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसी प्रकार विधायक निजग्राम पिपरछेडी में भी तीज महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विधायक रोहित साहू शामिल हुए तथा सभी मातृशक्तियों को तीज महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता सरपंच संघ अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सेम्हरतरा के सरपंच हरीश साहू ने की। समारोह के दौरान विधायक रोहित साहू ने कुल 22.40 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। इसमें 7.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन, 5.20 लाख रुपये की लागत की सी.सी. रोड और 10.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मुख्य सी.सी. रोड शामिल है।
तीज त्याग व समर्पण का प्रतीक
विधायक रोहित साहू ने कहा कि तीज का त्योहार हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और माता-बहनों के त्याग व समर्पण का प्रतीक है। हमारी सरकार और मेरी व्यक्तिगत प्राथमिकता हमेशा गांव, गरीब और किसान का सर्वांगीण विकास रही है। ग्राम सेम्हरतरा में आज 22.40 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन केवल शुरुआत है, क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सरकार में फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर पूरे होंगे।
सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचल में तीज महोत्सव का यह सफल आयोजन हमारी सामाजिक एकजुटता को दर्शाता है। विधायक रोहित साहू जी लगातार राजिम विधानसभा के प्रत्येक गांव की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान कर रहे हैं। 22.40 लाख रुपये के कार्यों की स्वीकृति से सेम्हरतरा के ग्रामीणों को आवागमन और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी राहत मिलेगी। पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर क्षेत्र की प्रगति के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
विविध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के दौरान गांव की वरिष्ठ महिला बुजुर्गों, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। तीज उत्सव के तहत स्थानीय महिलाओं के लिए नारियल फेक, मटका फोड़,कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, बिस्किट खाओ , बलून फोड़ और फुगड़ी जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को उपहार देकर सम्मान किया गया। रात्रि में प्रसिद्ध कीर्तनकार कामता प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उक्त विविध प्रतियोगिताओं और भूमिपूजन कार्यक्रम में दयाराम साहू ,रामप्रसाद साहू ,महेंद्र साहू, चिंताराम साहू , महेश साहू ,शांति कुमार साहू, दिलीप साहू ,बसंत,संतूराम ,दौलतराम, कैलाश, रोहित साहू, नरेश साहू, तुकेश साहू, ढेलू राम ,पंचराम ,भूखनराम साहू, रेखु साहू, मिलेश्वरी साहू, किसलाल साहू, मंशा राम, खम्भान साहू, पन्ना निर्मलकर, ईश्वर साहू सहित सृजन युवा नवयुवक मंडल सेम्हरतरा के अध्यक्ष आदित्य साहू, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार साहू,सचिव शिवशंकर साहू,आशाराम सहसचिव,हुलास साहू सूचना प्रभारी,रुपेशसाहू सह सूचना प्रभारी, नंद किशोर सोसल मिडिया प्रभारी,युगल किशोर सह. मिडिया प्रभारी,धनेन्द्र साहू,सागर,हरिश,राजा, उमाकांत,हितेश,खुमान साहू ,पीयूष,भावेश ,भूपेन्द्र,डिकेश्वर,फत्तेलाल,छगनलाल,लक्ष्मीकांत ,छत्रपाल आदि शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











