भांजा गहरे पानी में गिरा तो बचाने कूदा मामा, दोनों की डूबने से गई जान, परिवार में पसरा मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्टॉप डैम में मछली पकड़ने गए मामा-भांजे की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान भांजे का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख मामा ने बिना कुछ सोचे पानी में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते दोनों खुद को संभाल नहीं सके और पानी में डूब गए। घटना धमतरी जिले के माडमसिल्ली का है। 

मछली पकड़ने गए थे मामा-भांजे

जानकारी के मुताबिक, माडमसिल्ली के आश्रित ग्राम गेदरापारा निवासी देवकरण और कांकेर निवासी लोकेश मंडावी रिश्ते में मामा-भांजे थे। लोकेश मंडावी अपने रिश्तेदार के यहां गेदरापारा आए हुए थे। रविवार को दोनों गांव के पास स्थित स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के लिए पहुंचे थे।

इसी दौरान अचानक देवकरण का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देवकरण को डूबता देखकर लोकेश मंडावी ने उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में छलांग लगा दी।

बचाने की कोशिश में मामा भी डूबा

भांजे को बचाने की कोशिश में मामा लोकेश मंडावी भी तेज बहाव और गहरे पानी में फंस गया। दोनों पानी से बाहर निकलने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और संबंधित अधिकारियों को दी गई।

घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही गंगरेल के ब्लू एडवेंचर की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्टॉप डैम में दोनों की तलाश शुरू की। पानी की गहराई और बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों चले अभियान के बाद आखिरकार दोनों के शव पानी से बरामद कर लिए गए।

शवों को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

एक साथ दो मौतों से परिवारों में मचा कोहराम

मामा-भांजे की एक साथ मौत की खबर जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मिली, पूरे इलाके में मातम पसर गया। तीज पर्व के माहौल में इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : थाना परिसर में करंट से युवक की मौत, बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button