शराब पार्टी के बाद गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत, छत पर मिला था बेसुध

गर्लफ्रेंड ने CPR देकर बचाने की कोशिश की; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शराब पार्टी के बाद एक युवक की अपनी गर्लफ्रेंड के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गर्लफ्रेंड ने युवक को थप्पड़ मार दिया। विवाद के बाद युवक घर की छत पर चला गया, जहां कुछ देर बाद वह बेसुध हालत में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सिद्धांत दान (28) सोमवार रात अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था। उस समय घर पर अंजलीना के अलावा 3 और दोस्त भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि रात में सभी ने साथ बैठकर शराब पी।

इसी दौरान सिद्धांत और अंजलीना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, शराब के नशे में सिद्धांत ने अंजलीना को गाली दी, जिसके बाद अंजलीना ने उसे थप्पड़ मार दिया।

विवाद के बाद छत पर चला गया सिद्धांत

थप्पड़ मारने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद सिद्धांत गुस्से में घर की छत पर चला गया। कुछ देर बाद अंजलीना उसे देखने के लिए छत पर पहुंची तो सिद्धांत वहां बेसुध हालत में पड़ा मिला।

अंजलीना ने उसे होश में लाने की कोशिश की और CPR भी दिया, लेकिन सिद्धांत फिर भी नही उठा। इसके बाद घर में मौजूद अन्य लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

शादी होने वाली थी

बताया जा रहा है कि सिद्धांत और अंजलीना की जल्द शादी होने वाली थी। अंजलीना नर्सिंग की छात्रा है। वहीं सिद्धांत पहले प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। सिद्धांत की मां रायपुर के एक स्कूल में सरकारी शिक्षिका हैं।

पुलिस सभी के बयान दर्ज कर रही है और रात में हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवक की संदिग्ध मौत, गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा था युवक, सुबह मिली लाश; परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया हत्या का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button