सेप्टिक टैंक में मिली महिला की सड़ी-गली लाश; पति फरार, रक्षाबंधन के पहले दिन से थी लापता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, एक महिला का सड़ा-गला शव उसके ही घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। महिला रक्षाबंधन के अवसर पर मायके नहीं पहुंची थी और कई दिनों से लापता थी। घटना के बाद उसका पति भी घर से गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र का है।

रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, बरपाली गांव निवासी संतोषी उरांव (35 वर्ष) रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने मायके नहीं पहुंची थी। इसके बाद उसका भाई बरपाली स्थित घर पहुंचा, जहां संतोषी के पति मनोज उरांव ने बताया कि वह रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही मायके जाने के लिए घर से निकल गई है।

महिला के लापता होने की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कई दिनों तक उसका कोई पता नहीं चला।

घर पर लटका था ताला, आंगन से आ रही थी तेज दुर्गंध

19 सितंबर को संतोषी के मायके पक्ष के लोग और रिश्तेदार दोबारा बरपाली पहुंचे। घर पर ताला लगा हुआ था और मनोज उरांव भी वहां मौजूद नहीं था। इसी दौरान घर के आंगन से तेज दुर्गंध आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घर की जांच की। दुर्गंध के आधार पर आंगन में बने सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोला गया, जहां संतोषी का सड़ा-गला शव मिला।

फॉरेंसिक टीम ने जुटा साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शव कई दिन पुराना होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों की मौजूदगी में उसे सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पति पर हत्या का शक

मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन पर मायके जाने की बात को लेकर संतोषी का अपने पति मनोज उरांव से विवाद हुआ था। इसी आधार पर पति द्वारा मारपीट कर महिला की हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को सेप्टिक टैंक में डालने का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, हत्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना के बाद से मनोज उरांव लापता बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही महिला की मौत और शव को सेप्टिक टैंक में पहुंचाए जाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, मायके जाने निकली थी, 4 दिन बाद खार में मिली लाश; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button