अभनपुर क्षेत्र को मिली 1.14 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, इन गांवों में बनेगी सीसी सड़क और नाली

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू के प्रयासों से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत बकतरा और मोंहदी में सीसी सड़क सह नाली निर्माण के लिए कुल ₹1,14,84,690 की राशि स्वीकृत की गई है।

विधायक कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार, स्वीकृत कार्यों में ग्राम बकतरा में साहू समाज भवन (अघनु साहू के खेत) से मुक्तिधाम तक सीसी सड़क सह नाली निर्माण के लिए ₹48.671 लाख तथा ग्राम मोंहदी में रावण चौक (ई-ग्राम पंचायत मोंहदी) से फोटकू तालाब तक सीसी सड़क सह नाली निर्माण के लिए ₹66.1759 लाख की राशि शामिल है।

इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क और नाली निर्माण से दोनों गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि अभनपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। विकास कार्यों की स्वीकृति पर क्षेत्र के नागरिकों और ग्रामीणों ने विधायक इंद्र कुमार साहू के प्रति आभार जताया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज सुविधा का शुभारंभ, विधायक इंद्र कुमार साहू ने किया उद्घाटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button