कई साल बाद नवापारा ने देखी ऐसी बाढ़: मंत्री टंक राम वर्मा और विधायक इन्द्र कुमार साहू ने लिया जायजा; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

तत्काल राहत के साथ नुकसान का सर्वे और मुआवजे के निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा में हाल के वर्षों की तुलना में इस बार बाढ़ और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा और अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू ने प्रभावित क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और मौके पर राहत सामग्री का वितरण किया।

मंत्री और विधायक ने प्रभावित लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न, सूखा राशन, पीने का पानी सहित रोजमर्रा की आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

तत्काल सर्वे और मुआवजे के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों से जल्द पानी निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाढ़ से मकान, फसल और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कर मुआवजा प्रकरण तैयार करने कहा गया।

कुछ प्रभावित लोगों को मौके पर ही तत्काल मुआवजा राशि का वितरण भी किया गया। इसके अलावा बाढ़ के बाद संभावित बीमारियों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।

मंत्री टंक राम वर्मा और विधायक इन्द्र कुमार साहू ने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने तथा प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता शीघ्र पहुंचाने पर जोर दिया।

जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी राहत कार्य में जुटे

राहत एवं निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, परदेशी राम साहू, संजय साहू, धीरज साहू सहित पार्षदगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्षदों में नममु ध्रुव, जग्गू यादव, निर्मला साहू, पूजा कंसारी, जीना निषाद सहित सिंटू, सौरभ जैन, मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, कन्हैया साहू, राजू रजक, योगिता सिन्हा, धनमती साहू, साधना सौरज, मुकेश निषाद, राजेश यादव सहित अन्य लोगों ने भी राहत कार्यों में योगदान दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोबरा नवापारा में कई वर्षों बाद इस तरह की बाढ़ और जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। अचानक बढ़े पानी के कारण कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में जनप्रतिनिधियों के प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने और राहत सामग्री के साथ तत्काल सहायता उपलब्ध कराने से लोगों को कुछ राहत मिली है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: नदी में बहकर आ रही शराब! बोतलें पकड़ने उमड़ रही भीड़, जान जोखिम में डाल कर नदी से निकालते दिखे लोग, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button