सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, महिला मित्र से बदतमीजी पर बढ़ा विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

महिला मित्र से बदतमीजी का आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सिगरेट मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक PG में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक परीक्षा देने कवर्धा से दुर्ग आया था और घटना के समय अपनी महिला मित्र व उसकी बहन के साथ दोस्त के PG पहुंचा था। मामला दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान चित्रेश सहारे (26), निवासी कवर्धा के रूप में हुई है। चित्रेश हरिनगर स्थित अपने दोस्त रवि के PG रूम में महिला मित्र और उसकी बहन के साथ पहुंचा था। इसी दौरान PG में रहने वाले वैभव मानकर और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया।

पैर और जांघ में चाकू से हमला

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों युवकों ने चित्रेश की महिला मित्र से कथित तौर पर बदतमीजी की। इसके बाद मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने चित्रेश के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार उसके पैर और जांघ में लगे।

गंभीर रूप से घायल चित्रेश को युवकों और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने PG में मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है।

शव को जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे सिगरेट को लेकर हुआ विवाद और महिला मित्र से कथित बदतमीजी की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवक की चाकू मारकर हत्या, युवती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, बंद कमरे का ताला तोड़कर सोने जा रहे थे युवक-युवती, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button