बिस्तर पर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, घटना के बाद पति लापता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– घर पर एक महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वारदात के बाद पति मौके से लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह और आरोपी की की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। घटना बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है।

घर में हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को हुआ शक

जानकारी के अनुसार, ग्राम टोनाटार निवासी रोहिणी बाई बंजारे अपने पति के साथ रहती थीं। घर से काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा। वहां बिस्तर पर रोहिणी बाई का शव पड़ा था और आसपास खून फैला हुआ था। यह दृश्य देखकर पड़ोसी घबरा गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

शरीर पर गंभीर चोट के निशान

सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में महिला के पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। परिस्थितियों को देखते हुए धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वारदात के बाद से पति लापता

घटना 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मृतका के पति लखन लाल बंजारे का घटना के बाद से लापता है। पुलिस उससे जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पति के लापता होने पर प्रारंभिक जांच में उस पर ही संदेह है।

पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच

पुलिस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। एसपी गौरव राय के निर्देश पर थाना प्रभारी हेमंत पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की पड़ताल कर रही है। संभावित ठिकानों पर तलाश और पूछताछ के जरिए घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

घर में घुसकर मां-बेटे का बेरहमी से हत्या, बेटी पर भी जानलेवा हमला, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर भेजी गई घायल युवती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल