शादी का सपना दिखाकर लूटी जिंदगीभर की कमाई! जमीन बेचकर दिए पैसे, फिर भी नहीं मिली दुल्हन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गए। मोबाइल पर शादी का विज्ञापन देकर पीड़ित को सरकारी अस्पताल में खुद को नर्स बताने वाली महिला ने इलाज, दुर्घटना और अन्य बहानों से करीब 5.65 लाख रुपए ऐंठ लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। सभी राजनांदगांव क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। मामला जांजगीर-चांपा जिले का है।

जानकारी के अनुसार नवागढ़ निवासी रेशम लाल साहू (53 वर्ष) अपने लिए शादी का रिश्ता तलाश रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर शादी का एक विज्ञापन आया। संपर्क करने पर उन्हें महासमुंद के सरकारी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत पदमा नाम की युवती से रिश्ता तय कराने का भरोसा दिया गया। शुरुआती भुगतान के बाद उन्हें युवती का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया।

व्हाट्सएप चैटिंग और फोन पर बातचीत के दौरान पदमा बनकर बात करने वाली महिला ने कभी मां के इलाज, कभी खुद की बीमारी, दुर्घटना और मां की मृत्यु का बहाना बनाकर रुपये मांगे। भरोसे में आकर पीड़ित ने जमीन बेचकर मिली रकम और उधार के पैसे मिलाकर कुल 5,65,355 रुपये अलग-अलग खातों में जमा कर दिए।

अस्पताल पहुंचा तो खुला फर्जीवाड़ा

जब रेशम लाल ने युवती से आमने-सामने मिलने की बात कही तो वह अलग-अलग बहाने बनाने लगी। संदेह होने पर रेशम लाल महासमुंद के सरकारी अस्पताल पहुंचे और पदमा के बारे में जानकारी जुटाई। वहां पदमा नाम की कोई युवती नहीं मिली, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूर्व मैरिज ब्यूरो में काम कर चुकी थी मुख्य आरोपी

साइबर पोर्टल, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की पड़ताल में आरोपियों के संबंध राजनांदगांव से जुड़े मिले। पुलिस के अनुसार, भूमिका रंगारी ही पदमा बनकर पीड़ित से बात करती थी। उसने अपने खाते में करीब ढाई लाख रुपये प्राप्त किए थे।

पूछताछ में भूमिका ने बताया कि वह वर्ष 2025 में लव लाइक रिश्ते मैरिज ब्यूरो में काम करती थी। नौकरी छोड़ने के बाद उसने कथित तौर पर फर्जी संस्था चलाकर मोबाइल पर शादी के विज्ञापन देने और लोगों को विवाह का झांसा देकर पैसे लेने का काम शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, इस काम में उसके साथियों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। बाकी रकम भी उनके खातों में स्थानांतरित होने की जानकारी मिली है।

पुलिस के अनुसार, भूमिका रंगारी के विरुद्ध शादी के नाम पर रिश्ता कराने और पैसे लेने से संबंधित अन्य शिकायतें भी साइबर पोर्टल पर दर्ज हैं। पुलिस ने मामले में भूमिका रंगारी के अलावा रोहित कुमार गुप्ता, नसीम बानो, तय्यबा बानो और शायना बानो को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर की लुटेरी दुल्हन: 4 लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी की, फिर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे पैसे, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल