पत्नी ने की पूर्व सरपंच की हत्या, कुल्हाड़ी से गले और सिर पर किया ताबड़तोड़ वार, 10 साल पहले पति को भी उतारा था मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– घरेलू विवाद के दौरान महिला ने कुल्हाड़ी से पति के गले और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामला कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र का है।

आधी रात को हुआ विवाद, कुल्हाड़ी से किए कई वार

जानकारी के मुताबिक, घटना 1 नवंबर की रात ग्राम अरंडी की है। पूर्व सरपंच गोविंद नेताम (49) अपने घर में थे। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात गोविंद नेताम और उसकी पत्नी भगनी नेताम (45) दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भगनी नेताम ने कुल्हाड़ी उठाकर गोविंद के गले और सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर गोविंद का शव मिला, जिसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पत्नी भगनी नेताम की भूमिका संदिग्ध नजर आई। वारदात के बाद से ही वह घर से गायब थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और आखिरकार बेडमा से गिरफ्तार कर लिया।

पहले पति की हत्या में काट चुकी है 10 साल की जेल

इस हत्याकांड में आरोपी महिला का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, भगनी नेताम मूल रूप से नारायणपुर जिले के ताड़ोकी की रहने वाली है। उसने वर्ष 2011 में अपने पहले पति की भी हत्या कर दी थी। पति के साथ अनबन और विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। करीब 10 साल जेल में बिताने के बाद वह बाहर आई थी।

पहली पत्नी की मौत के बाद बढ़ी थीं नजदीकियां

पुलिस की जांच में पता चला कि गोविंद नेताम की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उनकी मुलाकात भगनी नेताम से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए। बताया जाता है कि गोविंद ने भगनी को चूड़ियां पहनाकर पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद दोनों करीब तीन वर्षों से साथ रह रहे थे।

शक और पैसों की मांग को लेकर होता था विवाद

पुलिस के मुताबिक, गोविंद नेताम को अपनी पत्नी भगनी के चरित्र पर शक था। वहीं महिला बार-बार उनसे पैसों की मांग करती थी। इन्हीं बातों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते थे। ग्रामीणों ने भी बताया कि महिला शराब पीने की आदी थी और पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी भगनी नेताम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमी को मिलने बुलाकर कुल्हाड़ी से काट दिया गला, पहचान छिपाने सिर-धड़ अलग-अलग जगह फेंका, पति-पत्नी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल