पत्नी से मारपीट कर एक साल के बेटे को ले गया युवक, पुलिस ने ढाई घंटे में किया बरामद, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, नवापारा का रहने वाला है आरोपी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और एक वर्षीय बेटे को जबरदस्ती अपने साथ ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए महज ढाई घंटे में मासूम को सकुशल बरामद कर उसकी मां से मिला दिया।

खास बात यह रही कि उसी दिन बच्चे का पहला जन्मदिन था। पुलिसकर्मियों ने थाने में केक काटकर मासूम का जन्मदिन भी मनाया। आरोपी की पहचान लाकेश सिंह बंजारे (28), निवासी बगदेही पारा, तर्री रोड, गोबरा नवापारा के रूप में हुई है। मामला रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र का है।

विवाद के बीच बच्चे को लेकर चला गया पिता

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता प्रिया पाण्डेय (26) का विवाह वर्ष 2022 में लाकेश सिंह बंजारे से हुआ था। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते पिछले करीब 7-8 महीनों से अलग रह रहे थे। 3 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे लाकेश सिंह बंजारे दलदल सिवनी स्थित प्रिया के मकान पहुंचा। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान उसने गाली-गलौज करते हुए प्रिया के साथ मारपीट की। इसके बाद शाम करीब 5 बजे आरोपी ने बच्चे को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

इस दौरान पड़ोस में रहने वाली रूबी प्रिया मानिकपुरी ने बच्चे को अपने घर ले जाकर सुरक्षित रखा। बाद में जब प्रिया रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पंडरी पहुंची, उसी दौरान शाम करीब 6 बजे उसका पति एक वर्षीय बेटे और प्रिया का मोबाइल फोन लेकर चला गया। प्रिया के बच्चे को वापस मांगने के बावजूद वह उसे लौटाने को तैयार नहीं था और बच्चे के संबंध में स्पष्ट जानकारी भी नहीं दे रहा था।

ढाई घंटे में सकुशल बरामद हुआ मासूम

बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए पंडरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल पतासाजी शुरू की। बच्चे के साथ किसी अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने संभावित स्थानों और सभी पहलुओं पर जांच की। पुलिस ने करीब ढाई घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सुरक्षित वापस पाकर मां ने राहत की सांस ली।

थाने में केक काटकर मनाया पहला जन्मदिन

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आया। 3 नवंबर को ही मासूम का पहला जन्मदिन था। मां से बिछड़ने और फिर पुलिस की मदद से वापस मिलने के बाद थाना पंडरी के पुलिसकर्मियों ने थाने में केक काटकर उसका पहला जन्मदिन मनाया। पुलिसकर्मियों ने बच्चे के साथ खुशियां साझा कीं और कठिन परिस्थिति से गुजर रहे परिवार को एक यादगार पल दिया।

पति के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने नवापारा निवासी आरोपी लाकेश सिंह बंजारे (28) के विरुद्ध पंडरी थाने में बीएनएस की धारा 296 और 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: अस्पताल के पास नाली में मिला नवजात का भ्रूण, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल