बरोंडा में सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्रामसभा, विकास कार्यों का हुआ भौतिक सत्यापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 17.41 लाख रुपये के विकास कार्यों का ग्रामसभा में किया गया वाचन,

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई जिला पंचायत गरियाबंद के तत्वावधान में VB-GRAMG योजना अंतर्गत गुरुवार 5 नवंबर को ग्राम पंचायत बरोंडा में सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण एवं जांच करने के बाद उनके आय-व्यय और कार्यों से संबंधित विवरण ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सामाजिक अंकेक्षण की इस प्रक्रिया के माध्यम से पंचायत स्तर पर कराए गए कार्यों की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

ग्रामसभा में सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा वर्ष 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कर संबंधित अभिलेखों के आधार पर कार्यों का वाचन किया गया। इस दौरान बताया गया कि विभिन्न कार्यों में मजदूरी मद के तहत 14 लाख 85 हजार 510 रुपये तथा सामग्री मद के तहत 2 लाख 55 हजार 510 रुपये व्यय किए गए हैं। इस प्रकार वित्तीय वर्ष में कुल 17 लाख 41 हजार 20 रुपये के व्यय का विवरण ग्रामसभा के समक्ष रखा गया। उपस्थित ग्रामीणों को कार्यों और उनमें हुए व्यय की जानकारी देते हुए आवश्यक चर्चा भी की गई।

अंकेक्षण के दौरान 78 हजार 304 रुपये के लंबित भुगतान का मामला भी सामने आया। इस पर ग्रामसभा में चर्चा करते हुए लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित करने और इस संबंध में उचित आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।ग्रामसभा में कुल 93 लोगों की उपस्थिति रही। इसमें ग्राम पंचायत सरपंच धनसाय निषाद, पंचायत सचिव उत्तम बंजारे, रोजगार सहायक उत्तरा साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के स्वतंत्र पर्यवेक्षक सुखचरण चतुर्वेदी, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया ब्लॉक सामाजिक अंकेक्षण प्रदाता रामरतन बंजारा के माध्यम से संपन्न कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल