हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी आयोजित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। मंडल के निर्णय के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य 1 जनवरी 2027 से 20 जनवरी 2027 तक आयोजित किए जाएंगे।
यह परीक्षाएं प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सभी मान्यता प्राप्त संस्थानों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मंडल द्वारा जारी निर्देशों की प्रति आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर भी अपलोड कर दी गई है। संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य मंडल की वेबसाइट से दिशा-निर्देश प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा में प्रायोगिक परीक्षाओं एवं प्रायोजना कार्य का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
RTE के प्रवेश में बड़ा बदलाव, दूरी की बाध्यता खत्म; इन बच्चों को मिलेगी पहली प्राथमिकता











