राजिम गौशाला में गोपाष्टमी की धूम, कृषक सम्मेलन के साथ गौसेवा और संरक्षण का दिया संदेश

कृषक सम्मेलन एवं पैरा-कट्टी शेड का हुआ लोकार्पण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गौ सेवा समिति राजिम द्वारा संचालित गौशाला परिसर राजिम में गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर कृषक सम्मेलन और नवनिर्मित पैरा-कटट्टी शेड का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कामधेनु यज्ञ, गौमाता पूजन और नवनिर्मित शेड के लोकार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की ​अध्यक्षता चंदूलाल साहू पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष, छ.ग. राज्य भंडारगृह निगम ने की।​

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगरपालिका अध्यक्ष महेश यादव, प्रकाश निर्मलकर अध्यक्ष गौ सेवा आयोग जिला–गरियाबंद, नगरपालिका उपाध्यक्ष ​पूर्णिमा चंद्राकर, पुरुषोत्तम दुबे वि.खं. अध्यक्ष गौ सेवा आयोग फिंगेश्वर, लाला राम साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन मंदिर समिति, रिकेश साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल राजिम, संजीव चंद्राकर,पार्षदगण तुषार कदम, आकाश राजपूत, सुरेश पटेल, बलराम यादव, मधु नत्थानी, खुशी साहू, अजय साहू, योगेश्वर पुरी गोस्वामी, त्रिलोक साहू, दीपक साहू, झाड़ू राम साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, किसानों और गौ-भक्तों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में कहा कि गौ माता अखिल विश्व का आधार हैं और सनातन संस्कृति में गाय में समस्त देवी-देवताओं का वास माना गया है। गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने आगे कहा कि राजिम गौशाला समिति द्वारा किसानों और गौवंश के हित में जो कार्य किए जा रहे हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं। नवनिर्मित पैरा-कटट्टी शेड के बन जाने से गर्मियों और सर्दियों में चारे के सुरक्षित भंडारण में बहुत आसानी होगी, जिससे हमारी गौमाता को वर्षभर उत्तम चारा मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से भी गौ-संस्कृति को अपनाने और खेती के साथ गौपालन से जुड़ने का आह्वान किया।

किसान और गौवंश एक-दूसरे के पूरक

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चंदूलाल साहू ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गोपाष्टमी का यह पवित्र पर्व हमें भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौवंश के महत्व की याद दिलाता है। उन्होंने कृषक सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि किसान और गौवंश एक-दूसरे के पूरक हैं। राज्य शासन और स्थानीय स्तर पर गौवंश के संरक्षण के लिए इस प्रकार के आयोजन समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं।

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने अपने संबोधन में गौ सेवा आयोग की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरियाबंद जिले में गौशालाओं के विकास और गौवंश संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने गौ सेवा समिति राजिम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामूहिक प्रयास समाज में धर्म और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गौ सेवा समिति राजिम के अध्यक्ष घनाराम साहू, उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, मनीराम साहू,कोषाध्यक्ष संतोष साहू, सचिव प्रदीप जैन, सहसचिव डॉ. हिरालाल साहू तथा सभी कार्यकारिणी सदस्यों और प्रबंधकों का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में पीपरछेड़ी में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की भव्य छटा: करसा श्रृंगार और सुवा नृत्य ने बांधा समां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल