हाथी का खौफनाक हमला! खेत में भागते युवक को कुचला, वायरल वीडियो देख कांप उठेंगे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खेत के बीच जान बचाकर भाग रहे एक युवक को जंगली हाथी ने कुचल दिया। हमले में युवक घायल हो गया, लेकिन राहत की बात रही कि उसकी जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सरगुजा जिले के सीतापुर वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है।

खेत में भाग रहा था युवक, हाथी ने किया हमला

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान खेत में मौजूद लोगों की नजर अचानक जंगली हाथी पर पड़ी। हाथी को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान खेत के बीच से भाग रहे एक युवक को हाथी ने पकड़ लिया और उसे कुचल दिया। वायरल वीडियो में हाथी युवक को अपनी चपेट में लेते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, आसपास मौजूद लोग भी हाथी से बचने के लिए भागते नजर आ रहे हैं।

घायल युवक को अस्पताल भेजा गया

हाथी के हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गनीमत रही कि गंभीर खतरे के बावजूद युवक की जान बच गई। इस घटना ने एक बार फिर हाथी प्रभावित गांवों में ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खेतों में काम करने और आवाजाही के दौरान जंगली हाथियों का सामना ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, जंगल में लकड़ी लेने गया था ग्रामीण, इलाके में घूम रहा है हाथियों का दल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल