भाजपा पार्षद के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़, महिला ने पति-सास और देवर पर लगाए गंभीर आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भाजपा पार्षद से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। एक ओर महिला के पति राजेश सोनी ने पार्षद पर पत्नी के साथ घर में मौजूद होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दी है, वहीं दूसरी ओर संबंधित महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पति, सास और देवर पर प्रताड़ना तथा चरित्र हनन का आरोप लगाया है। मामला सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

महिला ने अपने आवेदन में बताया कि उसका विवाह 18 जून 2012 को राजेश सोनी से हुआ था और उनका एक बेटा भी है। बताया गया कि पति के साथ कई वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद को सुलझाने और समझाइश के लिए उसने 21 नवंबर की रात पार्षद मुकेश गर्ग को घर बुलाया था। महिला का दावा है कि पार्षद पहले भी दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर चुके हैं।

पार्षद को बदनाम करने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसका पति राजेश सोनी अपनी मां बसंती सोनी और भाई रूपेंद्र के साथ पहुंचा। बाहर से दरवाजा बंद करने के बाद गाली-गलौज की गई और देवर ने लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना का अधूरा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उसे और पार्षद को बदनाम किया जा रहा है। उसने जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

वहीं, पति राजेश सोनी का आरोप है कि 21 नवंबर की रात घर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर घर के अंदर दूसरा व्यक्ति मिला।

एडिशनल एसपी योगेश कुमार देवांगन के मुताबिक, पति की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

आधी रात विवाहित महिला के घर पहुंचे भाजपा नेता! 4 घंटे बाद निकले तो पति ने घेरा, CCTV वीडियो वायरल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल