धान कटाई में मदद करने आई नाबालिग से दुष्कर्म, घर में अकेली पाकर बनाया हवस का शिकार; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामा के घर धान कटाई में मदद करने आई किशोरी को घर में अकेला पाकर गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है।

घर में अकेली थी किशोरी

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता झारखंड के गढ़वा जिले की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले रामानुजगंज क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में अपने मामा के घर धान कटाई के काम में सहयोग करने आई थी। 22 नवंबर को परिवार के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान किशोरी घर में अकेली थी।

आरोप है कि शाम करीब 4 बजे गांव का रहने वाला अशोक यादव घर पहुंचा। किशोरी को अकेला देखकर वह घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती की। किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य घर लौटे तो किशोरी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के मामा उसे लेकर विजयनगर पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर जबरदस्ती रेप, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल