शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर गोली खिलाकर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया साइट पर युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे नशीली गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी जान-पहचान थाना फरसा बहार निवासी आरोपी तुलेश्वर राम से हुई। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। दोनों की पहली मुलाकात 8 सितंबर 2024 को रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुई। आरोपी तुलेश्वर राम उसे अपने घर ले आया और शादी करने का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी तुलेश्वर राम ने उसे दवा देकर गर्भपात करा दिया।
पीड़िता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह शादी करने से इंकार करने लगी। जिसके बाद युवती थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज आरोपी के तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी तुलेश्वर राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd
यह खबर भी जरुर पढ़े
प्रेम जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण, आरोपी गिरफ्तार